फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से एक और मरीज ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना संक्रमण से एक 58 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई है। डीसीएच चंबा में उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई है। जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण से 45 लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

मृतक जिला के मुख्यालय के साथ लगती सरोल पंचायत के भद्रम गांव का रहने वाला था। आठ दिसंबर को मरीज के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि पाई गई थी। उसे उपचार के लिए डीसीएच चंबा में भर्ती किया गया था। यहां पर उसका उपचार चल रहा था।
व्यक्ति को कोरोना संक्रमण के साथ किडनी की बीमारी भी थी। इसके चलते उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। हालांकि डीसीएच में चिकित्सीय टीमें कोरोना संक्रमण के साथ व्यक्ति की अन्य बीमारियों का भी उपचार कर रही थीं। मगर सोमवार को सुबह के समय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इसके बारे में मृतक के परिजनों को सूचित किया। परिजनों को कोविड प्रोटोकॉल के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। चिंता की बात यह है कि किडनी, फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित मरीज संक्रमण का ज्यादा शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोरोना से बचने के लिए जरूरी सावधानी अपनाने की अपील की है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में कोरोना संक्रमण से सोमवार को 45वीं मौत हुई है। डीसीएच में भर्ती कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया है। मृतक कोरोना संक्रमण के साथ अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें