फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। घरमाणी क्षेत्र के गोठडू जंगल में भालू ने एक महिला को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल महिला की पहचान सुतो देवी पत्नी बिट्टू राम निवासी घरमाणी के रूप में हुई है। वह सोमवार सुबह के समय जंगल में लकड़ियां इकट्ठा करने को गई थी। इसी दौरान जंगल में भालू ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। महिला ने अपनी जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

महिला की चीख पुकार को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने महिला को भालू के चुंगल से बचाया। लोगों की भीड़ को देख भालू जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद महिला को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि भालू के हमले में घायल महिला की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें