चंबा। 14 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 11 अंशकालिक जलवाहकों को चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियमित कर दिवाली पर्व का तोहफा दिया गया है। यह वह कर्मचारी है, जो कि तीस सितंबर 2020 को अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने सूची जारी कर दी है। विभाग ने कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि में ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं। समयानुसार ज्वाइनिंग नहीं देने वाले पदोन्नत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लापरवाही के लिए खुद जिम्मेवार होंगे।
जानकारी के अनुसार दारूंई से कांता देवी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाट, बाथरी से नीलम कुमारी को सुहागलू, बतोट से खेला देवी को चनेड़, मितको देवी को डलहौजी, ओमकार सिंह को देवी कोठी, माया देवी को राजकीय महाविद्यालय भलेई, राजकुमार को हाई स्कूल कुमार परमार, नीमो देवी को चंडी, राजकुमार को सिहुंता कॉलेज, कल्पना देवी को भड़ियां कोठी, कांता देवी को जडेरा में नियमितीकरण के बाद ज्वाइन करना होगा।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। 15 दिनों के भीतर पदोन्नति के बाद कर्मचारियों को ज्वाइनिंग देनी होगी। साथ ही जानकारी कार्यालय भेजनी होगी।