चंबा। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक तीसा ने आटा मिल गुवाड़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आटे का एक सैंपल भी एकत्रित किया गया। इस सैंपल को सील कर जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। सैंपल की जांच निदेशालय की प्रयोगशाला में होगी। सैंपल की रिपोर्ट मानकों पर सही नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खबर की पुष्टि खाद्य एवं आपूर्ति तीसा के निरीक्षक भूपिंद्र ने की है।
गौरतलब हेै कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हर माह खाद्य पदार्थों के सैंपल लेता है। ताकि सैंपलों की गुणवत्ता को लेकर परख की जा सके। इसी कड़ी में गुवाड़ी आटा मिल से एक सैंपल आटे का भरा गया। निरीक्षक भूपिंद्र ने बताया कि आटे का एक सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।