चंबा। हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में कई परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा हुई।
अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा, ब्वॉयज स्कूल चंबा, बहु तकनीकी संस्थान चंबा में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यहां सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
कोरोना महामारी के चलते परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद हाथ सैनिटाइज करवाए गए। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी एक दूसरे से प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा भी करते दिखे। हर परीक्षा केंद्र में 120 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। बैंक के 28 पदों को भरने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया।