बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर हाईवे पर बनीखेत बाजार के समीप उस समय यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई जब एक तारकोल का टिपर सड़क पर खराब हो गया।
स्थिति ऐसी थी कि टिपर खराब होने से करीब तीन घंटे तक सिर्फ एक तरफ ही वाहनों की आवाजाही हो सकी। इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यह टिपर तारकोल लेकर खैरी की तरफ जा रहा था। इसके बाद जेसीबी मशीन से टिपर को हटाया गया।