फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा कॉलेज की नवगठित केंद्रीय छात्र परिषद ने ली शपथ

Sat, 26 Oct 2024 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में सत्र 2024-25 के लिए मनोनयन आधारित महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद का गठन किया गया। इसमें अकादमिक, सांस्कृतिक, क्रीड़ात्मक, क्लब, सोसायटी और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में मेरिट और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नामांकन किया गया है।
विज्ञापन

मनोनीत 42 सदस्यीय महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की औपचारिक शपथ दिलवाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह करवाया गया। समारोह में प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके बाद नवगठित परिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। इसके उपरांत मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद सलाहकार समिति के सदस्य प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि केंद्रीय छात्र परिषद में प्रधान पद पर ज्योति, उप प्रधान पद पर दिव्यांशी धीमान, महासचिव के पद पर चिंतन, संयुक्त सचिव पद पर रिया ठाकुर को चुना गया। अन्य सोसायटी और क्लबों से भी सदस्यों को मनोनीत किया गया। प्राचार्य ने नवनामांकित सदस्यों को महाविद्यालय के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। कहा कि सीएससीए किसी भी महाविद्यालय के प्रशासन, प्राचार्य और विद्यार्थियों के मध्य एक सेतु का काम करती है। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन प्रोफेसर अविनाश ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें