तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत तीसा ब्लॉक के भलोड़ी के डिपो धारक ने उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करवाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। क्षेत्र के सौ प्रतिशत लोगों ने ई-केवाइसी करवा ली है।
चंबा सहित अन्य डिपो धारक अभी तक ई-केवाईसी का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाए हैं। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग ने सभी डिपो धारकों को सौ प्रतिशत ई-केवाईसी करवाने का लक्ष्य दिया है। डिपुओं से राशन लेने वाले सभी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाइसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ई-केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं को डिपुओं से राशन नहीं मिलेगा। उनका राशन कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। इसके लिए विभाग ने डिपो धारकों को उनके दायरे में आने वाले उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करवाने का लक्ष्य दिया है।तीसा ब्लॉक के भलोड़ी डिपो धारक ने ने सौ प्रतिशत ई-केवाईसी करवा दी है। उधर, खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि भलोड़ी डिपो धारक ने सौ प्रतिशत ई-केवाईसी करवा दी है। उन्होंने अन्य डिपो संचालकों से भी ई-केवाईसी करवाने का आह्वान किया है।