फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा कॉलेज में हंगामा, जेएनयू और कश्मीर मुद्दे पर तनाव

Thu, 11 Feb 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज परिसर में वीरवार को हंगामे का दिन रहा। कॉलेज में पढ़ाई नहीं हो पाई और प्रबंधन को मजबूरन छात्रों को घर भेजना पड़ा। कॉलेज परिसर में एबीवीपी और एसएफआई में टकराव की नौबत आ गई थी।
विज्ञापन


दोनों छात्र संगठन केंद्र स्तर के मुद्दों को ढाल बनाकर आपस में बहस कर रहे थे। दरअसल, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए घटनाक्रम और कश्मीर के मुद्दे पर एबीवीपी ने कॉलेज परिसर में वीरवार को नारेबाजी की। एबीवीपी ने एसएफआई को भी इस मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया। जिससे नाराज एसएफआई कार्यकर्ता एबीवीपी के खिलाफ नारेबाजी पर उतर आए।

कुछ देर के लिए कॉलेज परिसर में माहौल तनाव भरा हो गया और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों का बीचबचाव किया और इस दखल की वजह से मामला शांत हो पाया। जिसके बाद दोनों छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। जबकि एनएसयूआई ने मामला शांत करने में उनकी भूमिका होने की बात कही। उधर, कॉलेज प्रशासन ने दोनों छात्र संगठनों के पदाधिकारियों को शांति बनाए रखने की नसीहत दी है।
विज्ञापन


 प्रबंधन का कहना है कि कॉलेज में माहौल खराब करने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन ऐसी स्थिति में छात्र संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें