फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट एनएच पर 31 घंटों से यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहल ढांक के पास चट्टानों के गिरने से 31 घंटों बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। बार-बार पहाड़ी गिरने वाले पत्थरों की वजह से एनएच प्राधिकरण के लिए हाईवे को खोलना मुश्किल हो गया है। वहीं, एनएच मंडल चंबा के अधिकारियों की मानें तो वीरवार तक मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट एनएच के बाधित होने की सूरत में बुधवार को भरमौर, होली में दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे अंड्डा, ब्रेड और अन्य खाद्य सामग्री भी नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा चंबा और भरमौर की तरफ आवाजाही करने वाले लोगों को भी अपने रिस्क पर पैदल ही मार्ग पार करना पड़ रहा है।
गौरतलब हो कि भरमौर-पठानकोट एनएच पर लाहल ढांक के पास मंगलवार दोपहर एक बजे अचानक पहाड़ से चट्टानें गिरने से हाईवे छोटी गाड़ियों के लिए भी बंद हो गया था। मंगलवार देर रात तक विभाग चट्टानों को तोड़-तोड़कर वहां से हटाने का काम कर रही है। मगर बुधवार सुबह दोबारा पहाड़ी से चट्टानें गिरना शुरू हो गई है। इस वजह से देरशाम तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

लूणा के पास भी गिरी चट्टानें
बुधवार सुबह करीब दस बजे भरमौर-पठानकोट एनएच लूणा के पास पहाड़ी दरकने से ठप हो गया। एनएच प्रबंधन की मशीनरी ने मौके पर पहुंच एनएच को करीब दो घंटों के बाद बहाल किया। इसी मार्ग पर दोपहर धरवाला के पास एक ट्रक में तकनीकी खराबी पेश आने से चंबा-भरमौर मार्ग धरवाला के पास भी चार घंटों तक वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रही। रहा।
इनसेट
एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता राजिंद्र शेखरी ने बताया कि भरमौर-पठानकोट एनएच पर लाहल ढांक के पास गिरी चट्टानों को तोड़-तोड़कर हटाने का कार्य जारी है। बार-बार पहाड़ी से गिरने वाले पत्थर और मलबा काम में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। वीरवार तक एनएच वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें