नीखेत (चंबा)। ककियाना गांव में दुकान से सामान लेकर घर जा रहे युवक को दो युवकों ने पीट डाला। युवक ने बड़ी मुश्किल से भागकर जान बचाई। दोनों युवकों ने डंडो से मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इसके बाद युवक सबसे पहले घर पहुंचा। यहां उसने परिजनों को अपने साथ हुई मारपीट के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों को साथ लेकर बनीखेत चौकी में जाकर दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार ककियाना गांव में किराना स्टोर से सामान लेकर मंगलवार शाम को घर जा रहा था। बीच रास्ते में प्रदीप और लेखराज ने उसका रास्ता रोक लिया। बिना वजह उसे गाली गलौज करने लगे।
गाली गलौज करने से रोकने पर दोनों युवकों का गुस्सा ओर भड़क गया और युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। रास्ते किनारे पड़े डंडे को उठाकर युवकों ने जमकर उसकी पिटाई। पुलिस ने शिकायत पर उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ आशीष पठानिया ने बताया कि युवक की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।