फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच धरवाला में धंसा, दिनभर ठप रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-भरमौर एनएच धरवाला में धंसा, दिनभर ठप रहा यातायात
विज्ञापन

लोगों को पैदल या वाहन बदल कर करनी पड़ी आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भारी बारिश के बाद जिला चंबा की मुख्य सड़कों पर शनिवार को यातायात बाधित रहा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग धरवाला, बग्गा और दुनाली के पास अवरूद्ध हो गया। एनएच को शाम खबर लिखे जाने तक यातायात के लिए बहाल नहीं किया जा सका था। धरवाला में पांच से छह मीटर सड़क पूरी तरह से धंस चुकी है जहां पर वाहनों को गुजारने के लिए एनएच प्राधिकरण को या तो वैकल्पिक मार्ग तैयार करना होगा या फिर मिट्टी डालकर धंसे हुए भाग को ऊपरी सतह के साथ जोड़ना होगा। इसके अलावा बग्गा के पास नाले में पानी के उफान पर आने से सड़क बह चुकी है। यहां पर सड़क की व्यवस्था करने के लिए एनएच प्राधिकरण की टीमें जुट चुकी हैं। इसी तरह दुनाली में भी एनएच को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं चंबा-पठानकोट एनएच परेल घास के पास भूस्खलन होने से बंद रहा। इसके चलते वाहनों को वाया सरोल होकर परेल पुल के रास्ते आवाजाही करनी पड़ी।
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर भी रविवार को बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। यह मार्ग तीसा, पुल, पंगोला नाला, नकरोड़ सहित अन्य स्थानों पर अवरुद्ध रहा। चंबा-जोत-चुवाड़ी मार्ग बर्फबारी के कारण फिर यातायात के लिए बंद हो चुका है जिसे बहाल करने के लिए विभागीय टीमें कार्य कर रही हैं। पर्यटन नगरी डलहौजी को खज्जियार से जोड़ने वाली सड़क भी लक्कडमंडी के पास बंद है। चंबा जिले की छह मुख्य सड़कें अवरूद्ध रहीं। चंबा-पांगी मार्ग पहले से ही वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है जिसे बहाल करने में अभी कुछ माह लग सकते हैं। इसके अलावा पांगी में दर्जन से अधिक लिंक मार्ग बारिश व बर्फबारी के कारण अवरूद्ध हो चुके हैं। तेलका-झौड़ा मार्ग भूस्खलन होने से बंद रहा। कोहलड़ी सड़क भी पेड़ गिरने से काफी देर तक यातायात के लिए बंद रही। इन सभी मार्गों को यातायात के लिए बहाल करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू करवा दिया है। लोक निर्माण मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि बंद मार्गों को बहाल करने के लिए विभागीय टीमें जुट चुकी हैं। जल्द ही सभी मार्गों पर यातायात सुचारू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें