फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा थमने का नाम नहीं ले रहा कोरोना का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को 45 पेंडिंग सैंपलों में 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सात सैंपल धड़ोग मोहल्ले के हैं। जबकि 16 सैंपल समोट ब्लॉक से संबंधित हैं। धड़ोग मोहल्ले से कोरोना डलहौजी भी पहुंच गया है। धड़ोग में पहले कोरोना पॉजिटिव निकले लोगों के संपर्क में आई डलहौजी की तीन महिलाएं भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इसके अलावा देवी देहरा में रेंडम सैंपलिंग के दौरान लिए गए सैंपलों में चार लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग इन चारों के यात्रा इतिहास की डिटेल निकालने में जुट गया है। 23 कोरोना पॉजिटिव में चार लोग मेल से संबंधित हैं। इनका यात्रा इतिहास है और उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। चंबा में 23 नए सक्रिय मामले आने से कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 129 पहुंच गई है। तेजी से कोरोना की संख्या में हो रही बढ़ोतरी से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की नींद उड़ती जा रही है।
धड़ोग मोहल्ले में कोरोना थमने का नाम भी नहीं ले रहा है। जिले में पिछले एक सप्ताह के भीतर कोरोना के विस्फोट हुआ है। एक दिन पहले भी जिले में कोरोना के 43 मामले सामने आए थे। इसमें 40 मामले धड़ोग मोहल्ले के है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धड़ोग में कोरोना की चेन बढ़ती जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ विभाग की ओर से सात और आठ अगस्त को लिए करीब 343 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले में 23 नए कोरोना के सक्रिय मामले आए हैं। इसमें सात मामले धड़ोग मोहल्ले से संबंधित हैं। कोरोना पॉजिटिव निकले लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें