चंबा। जिले में 18 नई पंचायतों को लेकर जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। लोगों की आपत्तियों के बाद जिला प्रशासन ने यह निर्देश जारी किए हैं। नई पंचायतों के गठन से लोग गदगद हैं। नए आदेशों के बाद अब जिले में पंचायतों की संख्या 283 से बढ़कर 301 हो गई है।
जिले के विकास खंड चंबा के तहत जडेरा पंचायत के तहत अब चंबी पंचायत, पुखरी में हमल, सिल्लाघ्राट में घघरौता, सिढ़कुंड में निहूई, पल्यूर में कुरैणा, विकास खंड मैहला के तहत बंदला में फागड़ी, उटीप में कुम्हारका, प्रीणा में गाण, मंगला में टपूण, बकाण में घरेड़ी, विकास खंड तीसा के तहत कल्हेल में सौंठी
तीसा द्वितीय में नेरा आयल में भलोड़ी, विकास खंड भटियात के तहत बाथरी में मलूंडा, विकास खंड भरमौर के तहत औरा में सैहली, विकास खंड पांगी के तहत साच में फिंडरू, पुर्थी में शौर, विकास खंड सलूणी के तहत ब्रंगाल में हड़ला पंचायतों का गठन किया गया है।