फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिल में चार दिन में 150 लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले चार दिनों में पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वाले 150 लोगों के चालान काटे हैं। इन लोगों से एक हजार रुपये तक जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी की अनुपालना करने की हिदायत दी जा रही है। वहीं कोरोनाकाल में पुलिस ने बिना मास्क और सामाजिक दूरी की अवहेलना करने पर अभी तक 2600 लोगों के चालान काटे हैं। इन लोगों से पुलिस ने 13 लाख रुपये तक जुुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन

हैरानी इस बात की है कि इतने चालान और कार्रवाई करने के बावजूद शहर के बाजारों में लोग सामाजिक दूरी के नियम की अनुपालना करते नहीं दिख रहे हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने मास्क नहीं पहनने वालों के एक हजार से पांच हजार रुपये तक चालान काटने का फैसला लिया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि कोरोना काल में पुलिस ने 2600 लोगों के बिना मास्क और सामाजिक दूरी की अवहेलना करने वालों के चालान काटे हैं। इसमें 13 लाख रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। सरकार के नए आदेशों के अनुसार डेढ़ सौ लोगों के एक हजार रुपये जुर्माने के अनुसार चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें