सलूणी (चंबा)। सलूणी पंचायत में दंगल मेले के दौरान एसडीएम ने निरीक्षण किया। पांच दुकानदारों के कब्जे से पालिथीन बरामद किया गया। एसडीएम ने मौके पर दुकानदारों का चालान किया।
जुर्माने के रूप में करीब 2500 रुपये की राशि वसूल की गई। दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि अगर दोबारा पालिथीन का प्रयोग करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सलूणी में शनिवार को एकदिवसीय दंगल मेला हुआ। इस दौरान दुकानदार पालिथीन में सामान पैक कर बेच रहे थे। एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया और दुकानों में पालिथीन बरामद किया। पांच दुकानों के चालान किए गए और 2500 रुपये जुर्माना किया गया। गौरतलब है कि पालिथीन के प्रयोग पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। बावजूद इसके कुछ दुकानदार इसका प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे दुकानदारों पर उपमंडलीय प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। एसडीएम नवीन शर्मा ने बताया कि पांच दुकानदारों को जुर्माना किया गया है।