फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चकोली-लडेरा सड़क होगी चकाचक, सफर होगा आसान

Mon, 25 Nov 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी उपमंडल के तहत चकोली से लडेरा सड़क पर अब वाहन चालकों का सफर सुगम होने वाला है। लोक निर्माण विभाग की ओर से 4.54 करोड़ की लागत से 20 किमी तक इस सड़क को चकाचक किया जा रहा है। सड़क पर दोबारा तारकोल बिछाई जाएगी। इसके क्रैश बैरियर और डंगों का भी निर्माण किया जाएगा। इससे छह पंचायतों की 15 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

चकोली से लेकर लडेरा तक सड़क की हालत काफी खस्ताहाल है। सड़क के विभिन्न जगहों पर गड्ढे पड़े हुए है। जिससे वाहन चालकों को हिचकोले खाने पड़ते हैं। इतना ही नहीं, क्रैश बैरियर न होने से हादसे का भी भय सताता रहता है। ऐसे में ग्रामीणों ने खस्ताहाल सड़क की हालत को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव सौंपा। इसके बाद लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए भेजा। जैसे ही स्वीकृति मिली विभाग ने सड़क के सुधारीकरण का कार्य आरंभ कर दिया है।
ग्रामीण सौभिया राम, अमित कुमार, पुष्पा देवी, नैना देवी, चुनी लाल, टेक चंद और सुमित्रा देवी का कहना है कि प्रधानमत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दयनीय सड़क की हालत को सुधारा जा रहा है। इससे ग्राम पंचायत डियूर, डांड, हिमगिरी, खड़जौता और भड़ेला सहित अन्य पंचायतों के लोगों का सफर सुगम होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय का कहना है कि 4.54 करोड़ से चकोली से लेकर लडेरा तक 20 किमी सड़क का सुधारीकरण किया जा रहा है। कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें