फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

Mon, 25 Nov 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय को खोलने की मांग विधायक हंसराज ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की है। इसके लिए उन्होंने एक पत्र उन्हें लिखा है। विधायक हंसराज ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चुराह दुर्गम और शिक्षा के लिहाज से आकांक्षी और पिछड़ा क्षेत्र घोषित है।
विज्ञापन

शिक्षा के लिहाज से चुराह क्षेत्र भी आधुनिक भारत के साथ कदमताल करें, इस हेतु एक केंद्रीय विद्यालय के स्थापना की मांग लंबे समय से की जा रही है। प्रदेश में वर्तमान समय में कांग्रेस सरकार सत्ता में है। सरकार ने प्रदेश में सबसे अधिक शोषण चुराह विधानसभा क्षेत्र का किया है। कांग्रेस ने यहा डिग्री कॉलेज, गर्ल्स हाई स्कूल और कई प्राथमिक माध्यमिक विद्यालयों को डिनोटिफाई कर ताला जड़ने का काम वर्तमान सरकार ने किया है। इसको लेकर चुराह की जनता काफी नाराज है। उन्होंने केंद्र की सरकार से गुहार लगाई है कि चुराह में एक केंद्रीय विद्यालय खोला जाए। विधानसभा के तीन चुनाव में लोगों ने भाजपा को विजयी दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें