फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टूट गई कुर्सियां, बेंच भी कम, खड़े-खड़े बसों का इंतजार कर रहे यात्री

Tue, 16 Jul 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा बस अड्डे में पोड़ियों पर बैठ बस का इंतजार करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
चंबा। चंबा अड्डे में यात्रियों के बैठने के लिए लगाई गईं कुर्सियां टूट चुकी हैं। लोगों की संख्या के आगे बेंच भी कम पड़ रहे हैं। ऐसे में यात्री मजबूर होकर जमीन पर बैठने पर मजबूर है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, कई यात्री खड़े-खड़े ही बसों का इंतजार करते हैं। इसके अलावा कूलर का नल भी टूटा है। ऐसे में पीने के पानी की भी ढंग से व्यवस्था नहीं है। बस स्टैंड के इर्द-गिर्द कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं।
बता दें कि चंबा बस स्टैंड में रखीं कुर्सियां लंबे समय से टूट चुकी हैं। बेंच का भी अभाव है। जो सीमेंट के बेंच हैं, वे भी टूट गए हैं। इससे यात्री काफी परेशान हैं। कुछ यात्री जमीन पर बैठक तो कुछ खड़े -खड़े ही बसों का इंतजार करते हैं। भीषण गर्मी में पानी की ढंग से व्यवस्था नहीं होने से यात्री पानी के लिए भटकते रहते हैं। हालांकि, लोगों ने कहा कि निगम प्रबंधन को इस बारे में कई बार अवगत करवाया है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सर्दी के समय तो लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। बेंच के अभाव में लोग ठंडे फर्श में ही बैठ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि काफी समय पहले बेंच लगाए गए थे। कहा कि समस्या का समाधान करने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें