फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डोडा में आतंकी हमले के बाद जिले के सीमांत क्षेत्रों में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Tue, 16 Jul 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के खैरी चेक पोस्ट पर गाड़ी की चेकिंग करते जवान।संवाद
विज्ञापन
चंबा। जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकी हमले के बाद पुलिस ने चंबा जिले के बॉर्डर एरिया में चौकसी बढ़ा दी है। लंगेरा, संसारी नाला, खैरी सेवा पुल और सतरूंडी चेक पोस्ट पर आने जाने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खासतौर पर चंबा का लंगेरा बॉर्डर जम्मू-कश्मीर के साथ लगता है। ऐसे में वहां पुलिस ने अपनी चौकसी को ओर भी ज्यादा बढ़ा दिया है। हालांकि, वहां पर पहले से बटालियन तैनात है, जोकि वहां से गुजरने वाले हरेक वाहन की चेकिंग नियमित रूप से करती है, लेकिन डोडा में आतंकी हमले के बाद पुलिस ने चेक पोस्ट पर चौकसी और भी ज्यादा बढ़ा दी है। इसके अलावा बॉर्डर एरिया के साथ लगती चौकियों में रात को भी गश्त करने के फरमान दिये गए हैं, जिससे रात को होने वाली घुसपैठ पर भी निगरानी रखी जा सके। खैरी सेवा बृज भी जम्मू को चंबा के साथ जोड़ने वाली कड़ी है। इसलिए पुलिस ने वहां पर भी अपनी चौकसी को बढ़ा दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि डोडा में आतंकी हमले के बाद जिला के सीमांत क्षेत्रों में पुलिस की चौकसी को बढ़ाया गया है। हालांकि पुलिस की निगरानी इन क्षेत्रों में पहले से है, लेकिन अब वहां और भी ज्यादा चौकसी बढ़ाई गई है। हर गुजरने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें