फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने शहर में बिकने वाली दवाओं के भरे चार सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर और इसके आसपास के क्षेत्र में दवाई बेचने वाले केमिस्टों की दुकानों में दबिश देकर चार दवाओं के सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने केमिस्टों को नशीली दवाओं को लेकर भी कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी केमिस्ट डॉक्टर की पर्ची के बिना युवाओं को नशा युक्त दवाई बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसी कड़ी में दवा निरीक्षक राकेश कुमार ने केमिस्टों की दुुकानों में बिकने वाली दवाओं का निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही दवाइयों को लेकर रजिस्टर पर क्रय-विक्रय की भी जांच पड़ताल की। सरकार की ओर से नशीली दवाओं पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। जिससे कोई भी युवा दवाओं के लत में न पड़े। केमिस्टों को भी हिदायत दी गई है कि मात्र डॉक्टर की पर्ची पर ही इन दवाइयों की बिक्री की जाए।
टीम ने इस दौरान जुलाहकड़ी और करियां में जाकर दवाई की दुकानों में दबिश दी। इस दौरान टीम ने एंटीबायोटिक, गैस व पेन किलर दवाओं के चार सैंपल भरे। कंडाघाट की प्रयोगशाला में इन सैंपलों की गुणवत्ता जांची जाएगी।
विज्ञापन

प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा। अगर सैंपल फेल होता है तो संबंधित केमिस्ट और निर्माता कंपनी को विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही इन दवाइयों की बिक्री पर भी रोक लगाई जा सकती है।
डॉक्टर की पर्ची के बिना प्रतिबंधित दवा बेचने पर होगी कार्रवाई : राकेश कुमार
ड्रग इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि चंबा शहर और आसपास के इलाके से चार दवाओं के सैंपल भरे गए हैं। इसके साथ ही केमिस्टों को हिदायत दी गई है कि वे डॉक्टर की पर्ची के बिना लोगों को नशीली दवाएं न बेचें। ऐसा करने वाले केमिस्टों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें