फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पचास बिस्तर का होगी सीसीयू छह करोड़ के उपकरणों की होगी खरीद

Tue, 29 Oct 2024 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज के नये  भवन में क्रिटिकल केयर यूनिट के वर्चुअल माध्यम से  प्रधानमंत्री नरेंद्
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज सरोल में 50 बिस्तर की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) स्थापित होगी। सरोल स्थित मेडिकल कॉलेज के बी और सी ब्लॉक में मरीजों को आने वाले समय में सीसीयू की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सीसीयू के लिए करीब 6 करोड़ 8 लाख के बजट से अत्याधुनिक उपकरणों समेत मशीनरी की खरीद-फरोख्त के लिए टेंडरिंग प्रकिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा। मशीनरी और उपकरणों के खरीद-फरोख्त और उच्च स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के बाद जिले से कोई भी गंभीर बीमारी से पीड़ित या चोटिल मरीज को उपचार के लिए चंबा से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
जिला चंबा स्थित विभिन्न विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से काफी संख्या में रेफर होकर मरीज मेडिकल कॉलेज चंबा आते हैं। मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट न होने से गंभीर मरीजों को बाहरी जिलों या राज्यों का रुख करना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज सरोल में ही क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना होगी। इसमें हृदय रोग, सांस, हेड इंजरी, चोट, सर्जरी सहित अन्य बीमारियों के गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज सरोल के बी और सी ब्लॉक में स्थापित होने वाली क्रिटिकल यूनिट में 50 बेड होंगे। यह यूनिट अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगी। यूनिट में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, पोर्टेबल सोनोग्राफी, एडवांस इक्विपमेंट सहित अन्य सुविधाएं होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सीसीयू का ऑनलाइन दिल्ली से शिलान्यास करने के बाद अब यूनिट को संचालित करने की कवायद और भी तेज हो गई है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज सरोल के बी और सी ब्लाॅक में क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित होगी। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को किया है। यूनिट में 50 बेड होंगे। जल्द छह करोड़ 8 लाख रुपये से अत्याधुनिक उपकरण और मशीनरी की खरीद-फरोख्त को लेकर उच्च स्तर पर टेंडर प्रक्रिया होगी। उच्च स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी की जाएगी। सीसीयू पूरी तरह से संचालित होने से लोगों को चंबा से बाहर उपचार के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

- डॉ. पंकज गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें