फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी समारोह में लोगों को एकत्रित करने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी(चंबा)। कोरोना वायरस को लेकर सरकार की जारी अधिसूचना को दरकिनार कर शादी समारोह आयोजित करने और लोगों को एकत्रित करने का पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना चुवाड़ी में सामने आया है। पुलिस ने इसके साथ ही मामले की आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस थाना चुवाड़ी में शिकायतकर्ता ने जानकारी दी कि हाथिया निवासी महेंद्र सिंह निवासी हाथिया ने कोविड-19 वायरस के खतरे को जानने के बावजूद बेटे का विवाह समारोह सोमवार को आयोजित किया था और घर पर लोगों को सार्वजनिक रूप से इकट्ठा किया था।
उन्होंने ऐसा करके सरकार के जारी आदेशों/निर्देशों का उल्लंघन किया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महेंद्र सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269,270,271 आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 और हिमाचल प्रदेश महामारी रोग संशोधन अधिनियम की धारा 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने भी मामले की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें