फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छत पर बंधे पालतू कुत्ते को जहर देकर मारने पर केस

Wed, 17 Jan 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की फिंडरू पंचायत में अज्ञात लोगों की ओर से एक पालतू कुत्ते को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

इस घटना के बाद कुत्ते के मालिक ने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर शिकायत दर्ज करवाई है। बुधवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर पशु अस्पताल किलाड़ में पोस्टमार्टम करवाया। सैंपल जांच के लिए धर्मशाला भेज दिए गए हैं। उधर, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रीतम पुत्र प्रेम नाथ निवासी फिंडरू ने बीते देररात पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने पालतू कुत्ते को अपने घर की छत पर बांधकर रखा था। देररात को कुत्ते की चहल-पहल न होने पर उन्होंने छत पर जाकर देखा तो वहां कुत्ता नहीं था। इसके बाद पड़ोसी के घर की छत पर गए तो वहां कुत्ता मृत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवा दी। बुधवार सुबह पुलिस ने कुत्ता मालिक के बयान दर्ज किए। अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 429 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु अस्पताल किलाड़ में तैनात डॉक्टर सुरेंद्र ने बताया कि मृतक कुत्ते का पोस्टमार्टम करवाया गया है। जहर के शक पर सैंपल धर्मशाला भेजे गए हैं। पुलिस थाना किलाड़ में तैनात एएसआई सुशील ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें