फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

Fri, 05 Jan 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सरोल पंचायत के छोऊ गांव में युवक की संदिग्ध हालात में मौत मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले मृतक युवक के परिजनों ने शुक्रवार को खूब हंगामा किया।
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय गेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर शुक्रवार शाम तक हत्या का मामला दर्ज नहीं किया जाता है तो वे शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर सामूहिक आत्मदाह करेंगे। दोपहर बाद डीएसपी अरविंद चौधरी ने पीड़ित परिवार की बात सुनी और युवक की संदिग्ध हालात में मौत मामले में हत्या का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष निष्पक्ष जांच न होने पर वे दोबारा सड़क पर उतरेंगे।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह, किशोरी लाल, ओम प्रकाश, अभिषेक, मुकेश, पिंकू, अनिल कुमार, भोगिंद्र, अतुल कुमार और राहुल ने बताया कि 12 दिसंबर को अजय कुमार घर में सामान छोड़ने के बाद दोस्तों के साथ गया था। कुछ लोगों ने उसके साथ शराब पीकर हत्या कर दी। पुलिस और ऊंची पहुंच रखने वाले लोगों ने मामले को दबाने की कोशिश की है। ग्रामीणों ने कहा कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस धारा 302 न लगाकर 174 धारा के तहत कार्रवाई कर रही है। परिजनों की भूख हड़ताल की बात पता चलते ही डीएसपी मौके पर पहुंचे और परिजनों की बात सुनी। आलाधिकारियों के निर्देश पर हत्या का मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें