फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पठानकोट... पंजाब के लिए आवश्यक

Sat, 24 Feb 2024 05:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के जोत मार्ग पर ढांक से नीचे लुड़कने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चंबा-जोत मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, पठानकोट के दो युवकों की मौत
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल तीन युवक टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर, पर्यटन स्थल जोत घूमने गए थे सभी
लौटती बार चुवाड़ी तलाई गांव के समीप कुट नाला में गिरी कार, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव
प्रशासन से मिलने वाली फौरी राहत लेने से युवकों के परिजनों ने किया इनकार, मामले की जांच कर रही पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। चंबा-जोत मार्ग पर शुक्रवार देर शाम को कुट नाला के पास कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें चुवाड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पांचों युवक घूमने के लिए पर्यटन स्थल जोत गए थे। देर शाम को वापस पठानकोट जा रहे थे।
मृतकों की पहचान रविंद्र सिंह राणा और साहिल निवासी मलिकपुर पठानकोट के तौर पर हुई है। कुलदीप कुमार पुत्र लाल चंद और नरेंद्र शेट्टी पुत्र ओमप्रकाश दोनों निवासी गांव नुरोट्र मेहरा सारना पठानकोट और रोहित पुत्र प्रकाश चंद निवासी मलकापुर पठानकोट गंभीर घायल हुए हैं। शनिवार को चुवाड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। प्रशासन से फौरी राहत लेने के लिए परिजनों ने इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चुवाड़ी तलाई गांव के समीप कुट नाला में शुक्रवार देर रात एक कार खाई में जा गिरी। इसमें सवार रविंद्र सिंह राणा और साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। कुलदीप कुमार, नरेंद्र शेट्टी और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना चुवाड़ी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही लापता रविंद्र और साहिल की तलाश शुरू की, लेकिन, वे नहीं मिले। देररात पुलिस टीम और ग्रामीणों दोनों के शवों को खाई में से निकालकर सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। वहीं, घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि कार हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल हुए हैं। सिविल अस्पताल चुवाड़ी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टांडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें