फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बैरा स्युल खड्ड में गिरी कार, दंपती गंभीर घायल

विज्ञापन
बैरास्यूल खड्ड में गिरी कार।
विज्ञापन
बैरा स्युल खड्ड में गिरी कार, दंपती गंभीर घायल
विज्ञापन

चंबा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों टांडा रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। नकरोड़ मार्ग पर मधुवाड़ के पास बैरा स्युल खड्ड में कार गिरने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हेमराज (38) पुत्र स्वर्गीय हीरा लाल और ललिता पत्नी हेमराज निवासी गांव चिल्ली डाकघर थल्ली को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। दोनों शुक्रवार रात 9:30 बजे चंबा से अपने घर की तरफ जा रहे थे। मधुवाड़ के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर पलटे खाते हुए खड्ड में जा पहुंची। घटनास्थल के सामने चला गांव में रहने वाले संजीव कुमार ने कार को खाई में गिरते हुए देख लिया। उन्होंने तुरंत नकरोड़ पुलिस चौकी में फोन करके इसकी सूचना दी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम कुछ देर में वहां मदद के लिए पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। यहां से एंबुलेंस के जरिए दोनों चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाए गए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। इसको लेकर जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है। घटनास्थल पर सड़क कितनी चौड़ी थी, इसके बारे में भी पूरी जानकारी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें