फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कार खाई में गिरी, अध्यापिका की मौत, पति और दो बच्चों समेत चार लोग घायल

Mon, 19 Oct 2026 10:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा - संघणी मार्ग पर गिरी गाड़ी : संवाद
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। चंबा-संघणी मार्ग पर रविवार पूर्वाह् 11 बजे के करीब शल्यूंड नाले के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दर्दनाक हादसे में कार सवार अध्यापिका पुनीता देवी (33) निवासी बणी, पंचायत सलूणी की मौत हो गई, जबकि उनके पति, छह वर्षीय बेटी, तीन वर्षीय बेटे और परिवार की एक अन्य महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

पुनीता देवी टिकरू स्कूल में अध्यापिका थीं। घायलों में पुनीता देवी के पति हरिंद्र कुमार (38) पुत्र बंसल लाल, बेटी शानवी (6), बेटा समर्थ (3) और हरिंद्र की भाभी रेखा (56) पत्नी दौलत राम शामिल हैं। हरिंद्र कुमार सलूणी कॉलेज में क्लर्क के पद पर तैनात हैं।
यह परिवार जब अपने गांव बणी से सलूणी की ओर कार से जा रहा था, उसकी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार गहरी खाई में गिर गई।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल सलूणी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने पुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा में समर्थ की हालत में सुधार न होने पर रविवार दोपहर को उसे कांगड़ा जिले के टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
उधर, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें