फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत ओवरटेक करते हुए कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। लाहडू-सिहुंता-धर्मशाला मार्ग पर बलाना के पास कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलावस्था में मोटरसाइकिल सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया।
विज्ञापन

यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सीय टीम ने घायल को मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 279,337 मोटरवाहन अधिनियम की धारा 187 के अंतर्गत दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में मोटरसाइकिल सवार विशाल निवासी खनोड़ा ने बताया कि वह मंगलवार को चंबा की तरफ जा रहा था। लाहडू-सिहुंता-धर्मशाला मार्ग पर बलाना के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही गाड़ी ने गलत ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे असंतुलित होकर वह जमीन पर जा गिरा और घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल विशाल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद विशाल को टांडा मेडिक्ल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के बयान कलमबद्घ करने के बाद गाड़ी चालक राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है।
इनसेट
पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घायल मोटरसाइकिल सवार का मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचार चला है। जबकि, गाड़ी चालक के खिलाफ भांदस की धारा 279,337 मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के अंतर्गत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें