चंबा-पठानकोट मार्ग पर कार व ट्रक में भिड़ंत के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बनीखेत से कुछ दूरी पर कार और क्रेन के में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। वहीं सूचना मिलते ही बनीखेत पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बनीखेत निवासी नरेश दत्त शर्मा अपनी बेटी को शिमला छोड़ने जा रहे थे। जब वह बनीखेत से कुछ दूर पहुंचे तो सामने से आ रहे क्रेन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार लोगों को कोई चोट नहीं लगी। हादसे के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने नरेश दत्त शर्मा की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि कार व क्रेन के बीच में टक्कर का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।