फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलसूईं में कार गिरी, एक गंभीर घायल

Mon, 01 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-भरमौर मार्ग पर कलसूईं में एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि वाहन चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


हादसा शाम के सात बजे हुआ। आल्टो कार नंबर एचपी ओ 1 सी 1107  चालक रवि कुमार अपने दूसरे साथी टेक चंद के साथ जा रहा था। तभी कलसूईं धार के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके चलते कार में सवार टेक चंद गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि चालक रवि कुमार सकुशल बच गया। पुलिस मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


 घटना स्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने घायल टेक चंद के बयान दर्ज किए। टेक चंद ने बताया कि यह हादसा चालक रवि कुमार की लापरवाही से हुआ है। जिस पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी चंबा बीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें