फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नहर का पानी सूखा, किसानों ने छोड़ी धान की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर का पानी सूखने से कुरांह के किसानों ने छोड़ी धान की खेती
विज्ञापन

पंद्रह साल से कुरांह क्षेत्र के 50 किसान करते हैं धान की खेती
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में कुछ जगह पानी की कमी के कारण किसानों का अब खेतीबाड़ी में रुझान घटने लगा है। नहर का पानी सूखने से कुरांह गांव के किसानों ने तो धान की खेती ही छोड़ दी है। पंद्रह साल पहले क्षेत्र के 50 किसान धान की खेती करते थे जिससे उनको अच्छी आमदनी होती थी। किसानों का कहना है कि जब पानी ही उपलब्ध नहीं होगा तो किसान सूखे खेतों में धान कैसे बोएंगे।
विज्ञापन

किसानों होशियारा राम, सुभाष चंद, पृथी चंद, यशपाल, धमेंद्र सिंह, लाल चंद, बर्फी राम आदि का कहना है कि इस नहर में पंद्रह साल पहले पानी आता था जो किसानों के खेतों तक जाता था। मवेशियों के लिए भी यहीं से पानी इस्तेमाल किया जाता था। जब से नहर सूख गई है, तब से उन्होंने धान की खेती भी छोड़ दी है। यहां पर अब गेहूं और मक्की की फसल बीजते हैं लेकिन, नियमित पानी न मिलने से दोनों फसलें भी नाममात्र होती हैं। हांलाकि, जलशक्ति विभाग की ओर से इस नहर की हर साल मरम्मत की जाती है। किसानों का कहना है कि जब नहर में पानी ही नहीं होता है तो इसकी मरम्मत भी क्यों की जाती है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग चंबा के सहायक अभियंता दीपक कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि उस नहर का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें