चंबा। चुराह के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। उपमंडल कार्यालय तीसा में 27 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इंटरव्यू के माध्यम से होशियारपुर की वर्धमान यार्न एंड थ्रीडी कंपनी ट्रेनी ऑपरेटरों के 75 पद भरेगी। इसके लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि शैक्षणिक योग्यता आठवीं से जमा दो कक्षा तक रहेगी।
चयनित युवाओं को तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 7560 रुपये प्रशिक्षण भत्ता रहेगी। सीनियर ट्रेनी बनने पर 8080 रुपये, सफल प्रशिक्षण पूरा होने पर युवाओं को 12,600 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। साथ ही कंपनी की तरफ से अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।
इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा लेकर उक्त तिथि को उपरोजगार तीसा पहुंच सकते हैं। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी आवेदकों को दो गज की दूरी नियम का पालना करना होगा।
इसके साथ ही मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य रहेगा। अगर कोई आवेदन बिना मास्क पहुंचता है, तो उसे इंटरव्यू से बाहर कर दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद चौहान ने बताया कि होशियारपुर की निजी कंपनी तीसा उप रोजगार कार्यालय में ट्रेनी ऑपरेटरों के 75 पद भरेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए कैंपस इंटरव्यू में भाग लें।