फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, अमृतसर के दो कारोबारियों की मौत

Thu, 26 May 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से चंबा आ रहे अमृतसर के दो कारोबारियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। जिन्हें वीरवार को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान चंद्र मोहन 55 पुत्र शाम लाल निवासी कर्मणबियोरी और वीरेंद्र अग्रवाल 58 पुत्र बनारसी दास निवासी नाममंडी अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि ये दोनों व्यापारी थे। इसी सिलसिले में ये अमृतसर से जेएंडके के रास्ते भद्रवाह होकर चंबा की सीमा के अंदर लंगेरा नामक जगह पर पहुंचे ही थे कि बुधवार की रात लगभग नौ बजे इनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इससे पहले कि राहत इन तक पहुंच पाती दोनों कार सवारों ने जख्मों के ताव न सहते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। चंबा को जेएंडके से जोड़ने वाली वाया भद्रवाह सड़क का हाल ही में निर्माण हुआ है। जहां से जेएंडके से चंबा की दूरी महज कुछ ही मील है। ऐसे में इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ किहार पुलिस थाना जगदीश ने बताया कि कार काफी गहरी खाई में गिरी हुई थी। मृतकों का पोस्टमार्टम करवा कर शवों को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों को तलाशने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें