चंबा के आईटीआई बोंखरी मोड़ में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यतिथि को सम्मानित करते पर
बोंखरी मोड़ में अंतर आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
10 आईटीआई संस्थाओं के 234 खिलाड़ी बहा रहे जीत के लिए पसीना
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। जिला आईटीआई स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में चार दिवसीय अंतर आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मार्चपास्ट से हुई। इसमें विभिन्न आईटीआई संस्थानों की टीमों ने अनुशासन और एकजुटता का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजक एवं प्रबंध सचिव ने मुख्यातिथि डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 10 आईटीआई संस्थाओं के 234 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
मुख्यातिथि ने खेलों को जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बताया। युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। पहले दिन वॉलीबाल के मुकाबले खेले गए। पहले मैच में राजकीय आईटीआई कोटी ने आईटीआई गरनोटा को हराया। दूसरे मैच में बट्ट आईटीआई खुशनगरी ने बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ को पराजित किया। तीसरे मैच में मां ज्वाला आईटीआई ने राजकीय आईटीआई भरमौर को हराकर जीत दर्ज की। चार दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बास्केटबाल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।