फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की खस्ताहालत पर बिफरे कारोबारी, टारिंग का काम रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पठानकोट-भरमौर हाईवे पर करियां के पास सड़क की खस्ताहालत पर स्थानीय दुकानदार भड़क गए हैं। गुस्साए दुकानदारों और ग्रामीणों ने मंगलवार को एनएच पर टारिंग का कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों का घेराव कर काम को बंद करवा दिया। दुकानदार रजेरा की बजाय जुखराड़ी मोड़ से एनएचपीसी गेट तक टारिंग करने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने के बाद एनएच प्राधिकरण के सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों और ग्रामीणों को शांत करवाया और एक सप्ताह के भीतर तारकोल बिछाने सहित दिन में दो बार करियां बाजार में पानी का छिड़काव करने का आश्वासन दिया। उसके बाद दुकानदार वहां से हटने को राजी हुए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जुखराड़ी मोड़ से लेकर करियां स्थित एनएचपीसी गेट तक सड़क की हालत बेहद खस्ता है। आलम यह है कि बारिश में हाईवे कीचड़ से लबालब हो जाता है। इतना ही नहीं, धूप में धूल से दुकानदारों का जीना मुश्किल हो जाता है। एक तरफ जहां दुकानदार धूल से परेशान हो रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ दुकानों में रखा सामान भी खराब हो रहा है। बावजूद इसके बार-बार एनएच प्रबंधन की ओर से जुखरोड़ मोड़ और करियां बाजार को छोड़ कर रजेरा के साथ लगते परिक्षेत्र में ही टारिंग का कार्य करवाया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार एनएच मंडल चंबा के अधिकारियों से जुखराड़ी मोड़ से एनएचपीसी गेट तक टारिंग करने की मांग उठाई गई है। बावजूद इसके लोगों की इस मांग को अनदेखा किया गया।
24 घंटे में ही निकल गया पैचवर्क
दुकानदारों दीपक, विजय कुमार, सुनील कुमार, आकाश कुमार, राम सिंह, सचिन कुमार, पंकज कुमार, रवि कुमार, कमलेश कुमार, राज कुमार, सतीश कुमार आदि का कहना है कि करीब चार माह पहले यहां पैचवर्क किया गया था लेकिन, 24 घंटे के अंदर ही पैचवर्क निकल गया। उन्होंने एनएच प्राधिकरण को चेताया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर तारकोल न बिछाया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

आंदोलन की दी चेतावनी
ग्राम पंचायत करियां के प्रधान दीपक राणा का कहना है कि सड़क की हालत काफी खराब है। कहा कि दुकानदारों को धूल से काफी दिक्कत हो रही है। लेकिन, एनएच प्रबंधन तारकोल नहीं बिछा रहा है। कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर तारकोल नहीं डाला जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और एनएच प्रबंधन की होगी
नेशनल हाईवे प्राधिकरण चंबा के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा का कहना है कि करियां बाजार में तारकोल बिछाने का कार्य जल्द कर दिया जाएगा। कहा कि धूल की समस्या के समाधान के लिए दिन में दो बार पानी के टैंकर से पानी का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें