फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लंबे रूटों पर दौड़ीं बसें, गांवों में राह तकते रह गए ग्रामीण

Mon, 09 Nov 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा दिवस पर जम्मुहार, कोलका और पनेला समेत कई रूटों पर नहीं चलीं बसें
विज्ञापन

लंबे रूट रहे बहाल, लोकल रूटों के यात्रियों को निजी बसों के भरोसे छोड़ गया निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विश्वकर्मा दिवस पर सोमवार को चंबा डिपो की लोकल रूटों की अनदेखी ग्रामीणों पर भारी पड़ी। चंबा बाजार में जरूरी काम और खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को घर लौटने के लिए दिनभर बसों की राह देखनी पड़ी।
चंबा-जम्मुहार, कोलका और पनेला समेत कई रूटों पर दिन के समय बसें नहीं चलीं। निर्धारित समय पर बसें नहीं पहुंचीं तो यात्रियों को मजबूरन निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। कुछ रूटों पर निजी बसें भी उपलब्ध नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

लंबे रूटों पर बसों की आवाजाही जारी रही, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्गों पर परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही। सुबह से दोपहर तक बसों का इंतजार करने के बावजूद यात्रियों को राहत नहीं मिली। जरूरी काम निपटाकर घर लौटने की तैयारी कर चुके लोग बस स्टैंड पर ही अटके रहे। दोपहर के समय चलने वाली कुछ बसों को शाम को रूटों पर भेजा गया। हालांकि, देरी से शुरू हुई इस सेवा का उन यात्रियों को कोई फायदा नहीं मिला, जिन्हें निर्धारित समय पर घर पहुंचना था। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि दोपहर के समय चलने वाली कुछ लोकल बसें बंद थीं। इन्हें शाम को संबंधित रूटों पर भेज दिया गया।

सुबह घर से बस के निर्धारित समय के अनुसार निकले थे, लेकिन समय पर बस नहीं मिली। काफी देर तक इंतजार किया। जब बस आने की उम्मीद नहीं दिखी तो मजबूरन निजी बस से सफर करना पड़ा। - मनीषा देवी

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बस ही आवागमन का सबसे बड़ा सहारा है। सोमवार को दिनभर बस का इंतजार करना पड़ा। जरूरी काम से चंबा आए थे, लेकिन घर लौटने के लिए घंटों परेशान होना पड़ा। - सिमरो देवी
विज्ञापन


कोलका रूट पर चलने वाली बस के लिए बस स्टैंड में काफी देर तक खड़े रहे। सड़क पर बस आती दिखाई देती तो घर पहुंचने की उम्मीद जगती, लेकिन संबंधित रूट की बस नहीं आई। शाम को बस भेजने का क्या फायदा। - भींद्रो राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें