फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चिट्टा मामले में आरोपी को जमानत, एक लाख का मुचलका भरना होगा

Mon, 09 Nov 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच पूरी होने के बाद हिरासत में रखने का औचित्य नहीं मानते हुए अदालत ने दी राहत
विज्ञापन

गवाहों को प्रभावित न करने और हर पेशी पर हाजिर रहने समेत लगाईं पांच शर्तें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चिट्टा तस्करी के मामले में विशेष न्यायाधीश-द्वितीय रमणीक शर्मा की अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी है। अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती की शर्त पर रिहाई के आदेश दिए। अदालत ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी को लंबे समय तक न्यायिक हिरासत में रखने से कोई उपयोगी उद्देश्य पूरा नहीं होगा।
अभियोजन पक्ष के अनुसार 30 सितंबर 2026 की देररात पुलिस ने कटोरी के बंगले के समीप दो व्यक्तियों को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा। तलाशी के दौरान उनसे चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

बचाव पक्ष ने आरोपी को झूठा फंसाने और उसके व्यक्तिगत कब्जे से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद न होने की दलील दी। वहीं, अभियोजन पक्ष ने गवाहों को प्रभावित करने और दोबारा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका जताते हुए जमानत का विरोध किया।
विज्ञापन

अदालत ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व निर्णयों का हवाला देते हुए व्यक्तिगत स्वतंत्रता, बरामदगी की मात्रा और जांच पूरी होने के तथ्यों पर विचार किया। आरोपी को गवाहों को प्रभावित न करने, जांच में सहयोग करने, प्रत्येक पेशी पर उपस्थित रहने और पूर्व अनुमति के बिना देश न छोड़ने समेत पांच शर्तों का पालन करने के आदेश दिए। शर्तों का उल्लंघन होने पर अभियोजन पक्ष जमानत रद्द करने की मांग कर सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें