फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किलाड़ से केलांग, शिमला, कुल्लू के लिए नहीं चल पाईं बसें

Fri, 19 Sep 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। किलाड़ से केलांग, शिमला और कुल्लू के लिए एचआरटीसी की सेवाएं अब तक शुरू न होने से पांगीवासियों की परेशानी बढ़ गई है। बसों के अभाव में लोगों को निजी टैक्सी से चंबा पहुंचना पड़ रहा है, जिस पर उन्हें एक हजार रुपये तक खर्च करना पड़ता है। इसके बाद ही वे शिमला, कुल्लू या मनाली जाने के लिए बसें पकड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी भाग सिंह, देवेंद्र कुमार, मंजीत कुमार, देवराज, अमरनाथ, प्रवीण कुमार और संतोषी देवी ने बताया कि चंबा से कुल्लू-मनाली का सफर भी महंगा साबित हो रहा है। उनकी जेबों पर दोगुना बोझ पड़ रहा है।
हालांकि पांगी उपमंडल के 35 लोकल रूटों पर बस सेवाएं सुचारु हो चुकी हैं और किलाड़ की पंचायतों तक लोगों को राहत मिली है। मगर लंबी दूरी की सेवाएं बहाल न होने से राजधानी और कुल्लू-मनाली का रुख करना महंगा सौदा बना हुआ है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मौजूदा बसें चार लाख किलोमीटर तक चल चुकी हैं। लंबी दूरी के रूटों पर भेजने से इनके बीच रास्ते में खराब होने का खतरा है। उधर, बस अड्डा प्रभारी किलाड़ संतोष यादव ने बताया कि केलांग डिपो से लंबी दूरी के रूटों पर नई बसें भेजने की मांग कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें