फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद जिले की सड़कों पर दौड़ेंगी 132 निजी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चार दिन के बाद जिले की सड़कों पर निजी बस सेवा आरंभ हो सकती है। परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद अब बस ऑपरेटर यूनियन ने निजी बसों को चलाने की हामी भरी है। इसके तहत तीन माह से खड़ी बसों का संचालकों ने मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। वहीं, जिला चंबा के 52 रूटों पर एचआरटीसी की बसें चल रही हैं। ऐसे में लोकल रूटों पर बस सेवा न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल, अब निजी बस सेवा के आरंभ हो जाने से लोगों को काफी हद तक राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन

बता दें कि 24 मार्च को लॉकडाउन के चलते जिला भर में सरकारी व निजी बस सेवा को भी बंद कर दिया गया। कोविड-19 महामारी के चलते लिए गए इस निर्णय से जहां निजी बस मालिकों को घाटा उठाना पड़ा तो लोगों की सुरक्षा के लिए निजी बस ऑपरेटर भी इसके लिए राजी हो गए। ऐसे में अब जिले में भी तीन माह के अंतराल के बाद अब फिर से निजी बस सेवा शुरू होने वाली है। निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने साफ कर दिया है कि सरकार व प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के तहत ही बस सेवा को शुरू किया जाएगा। जिला चंबा में निजी बस ऑपरेटरों द्वारा तीन माह से खड़ी निजी बसों की मरम्मत कार्य आरंभ करवा दिया है।
एचआरटीसी द्वारा जिले के 52 रूटों पर चलाई गई बस सेवा के तहत निर्धारित रूटों तक की ही सवारियों को बसों में बिठाया जा रहा है। इसके अलावा बसों में निर्धारित सवारियों के बाद लोकल रूटों की सवारियों को नहीं बिठाया जा रहा है। ऐसे में सोमवार को न्यू बस स्टैंड चंबा में तीन घंटे तक बस के इंतजार में बैठी कियाणी की रीना ठाकुर को पैदल ही घर को रवाना होना पड़ा। इसके अलावा सरोल निवासी तानिया और नेहा भी करीबन आधा घंटा तक इंतजार करने के बाद पैदल ही अपने घरों को रवाना हुई।
विज्ञापन

निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष रवि महाजन ने बताया कि चार दिन बाद जिले में निजी बस सेवा शुरू हो सकती है। यूनियन के तहत 132 निजी बसें हैं। तीन माह से खड़ी बसों का अब मरम्मत का कार्य आरंभ करवाया गया है। मरम्मत कार्य के बाद बसें सड़कों पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें