फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जून से सुबह 7 से शाम 7 बजे के बीच सड़कों पर चलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सरकार के फैसले के बाद जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार चंबा में शुक्रवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने की। बैठक में जिले भर के ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने ट्रांसपोर्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशों के मुताबिक एक जून से प्रदेश भर में परिवहन सेवाएं बहाल की जा रही हैं। जिला चंबा में भी एक जून से रोजाना सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बीच सड़कों पर बसें चलेंगी। उन्होंने कहा कि बसों में चालक और परिचालक द्वारा फेस मास्क पहनना आवश्यक होगा। परिवहन विभाग चालकों और परिचालकों को मास्क देगा। परिचालक यात्रियों से दूर रहें और सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना सुनिश्चित करें। बसों को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चालकों व परिचालकों को अपने भोजन का भी विशेष ध्यान रखना होगा। बस में अधिकतम 60 प्रतिशत सवारियां बिठाने का प्रावधान किया गया है। ओंकार सिंह ने कहा कि 31 जुलाई तक वाहनों के विभिन्न दस्तावेज मान्य होंगे। सरकार द्वारा दी गई छूट के मुताबिक 31 जुलाई तक किसी भी ट्रांसपोर्टर को टैक्स, परमिट, वाहन पासिंग आदि करवाने की आवश्यकता नहीं है। वाहन चलाने से पूर्व उनका आवश्यक रखरखाव अवश्य सुनिश्चित करें। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने सुझाव भी दिए और अपनी समस्याएं भी रखी। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम सुभाष कुमार, अड्डा प्रभारी चंबा अशोक, निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष नरेश महाजन, प्रधान रवि महाजन सहित कई अन्य मुख्य बस ऑपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन

दस जून तक न चलाई जाएं निजी बसें: रवि महाजन
चंबा। निजी बस ऑपरेटर यूनियन चंबा के अध्यक्ष रवि महाजन ने सरकार से मांग की है कि दस जून तक निजी बसें न चलाई जाएं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्कूलों में छुट्टियां हैं। ऐसे में निजी बसों को दस जून के बाद ही चलाया जाए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चालक व परिचालकों को आर्थिक भत्ता भी प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें