फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिट्टी पर फिसली बस और सवारियों में मची अफरातफरी

Sat, 18 Jul 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सामने से आ रही कार से हुआ टकराव, नहीं आई किसी को भी चोट
विज्ञापन

हरिपुर से चंबा का सफर सवारियों ने पैदल ही किया तय

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सिढ़कुंड मार्ग पर सरकारी बस में सवार लोगों में उस समय अफरा तफरी मच गई जब बस अचानक सड़क पर पड़ी मिट्टी में फिसलकर कार से जा टकराई।
चालक ने बस को नियंत्रित करने का पूरा प्रयास किया लेकिन सड़क पर फिसलन इतनी अधिक थी कि बस नियंत्रित नहीं हो पाई। सामने से आ रही कार से बस की भिड़त हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कार और बस में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। जैसे ही बस रुकी तो सवारियां नीचे बाहर उतर गईं। बस और कार चालक में इस भिड़ंत को लेकर बहस भी हुई लेकिन बस चालक ने सड़क में पड़ी मिट्टी को इसका कारण बताया। सभी सवारियां दोबारा बस में नहीं बैठी। स्कूल, कॉलेज और नौकरी पर जा रहे लोगों के अलावा अन्य यात्री हरिपुर से पैदल ही चंबा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


यह हादसा उस समय हुआ जब झुलाड़ा-सिढ़कुंड-चंबा रूट की बस शनिवार सुबह 9:30 बजे चंबा जा रही थी। हरिपुर के पास सड़क कटिंग की मिट्टी सड़क पर पड़ी थी। बारिश के कारण वहां फिसलन हो चुकी थी। जैसे ही बस वहां पहुंची तो सामने आ रही कार को देख चालक ने ब्रेक लगाया लेकिन बस फिसलते हुए कार से जा टकराई। उधर, डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि हादसा सड़क पर फिसलन होने के कारण हुआ, इसमें किसी को भी चोट नहीं आई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें