चंबा। ऐतिहासिक चौगान में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान द्रम्मण बॉयज ने खलानी की टीम को तीन विकेट से हराया।
प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि इस मैच में खलानी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 110 रन बनाए। इसमें अंशुल ने 24 और रिंकू ने 18 रन बनाए। द्रम्मण बॉयज से अभय ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द्रम्मण बॉयज की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें राहुल और अभय ने 24-24 रन बनाए और अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। खलानी की ओर से संजय ने तीन विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ द्रम्मण बॉयज की टीम ने प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश किया। संवाद