फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय रूटों पर 40 फीसदी सवारियों के साथ चली बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच बाहरी राज्यों के लिए वीरवार को बस सेवा बहाल हो गई। इसके चलते यात्रियों ने राहत की सांस ली। चंबा से अंतरराज्यीय आठ रूटों पर बसें चलाई गई। वीरवार को चालीस फीसदी सवारियों को लेकर बसें बाहरी राज्यों के लिए रवाना हुईं। इनमें चंबा से दिल्ली, चंडीगढ़, पठानकोट, बद्दी-परवाणू सहित अन्य रूट शामिल रहे। यात्रियों ने दो से तीन प्रतिशत एडवांस बुकिंग कर रखी थी।
विज्ञापन

एचआरटीसी ने रूट पर बसें भेजने से पहले सैनिटाइजेशन किया गया। इसके अलावा यात्रियों को भी कोरोना नियमों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही नियमों की पालना करने का आह्वान किया।
जिले में वर्तमान में करीब 65 रूटों पर एचआरटीसी की बसें दौड़ रही हैं। निगम की मांग के अनुसार बस रूटों को बहाल कर रहा है। आरएम चंबा राजन जम्वाल ने बताया कि आठ रूटों पर बाहरी राज्यों के लिए बस सेवा बहाल की है। कहा कि औसतन चालीस प्रतिशत सवारियों के साथ बसें रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें