फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारकोल प्लांट में भड़की आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह के मधुवाड़ स्थित निजी तारकोल प्लांट में वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। प्लांट के पार्टनर ने दावा किया है कि आग से 16 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चुराह के मधुवाड़ में यह प्लांट हाल ही में स्थापित हुआ था। वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक प्लांट में आग लग गई। करीब एक घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं और सारा इलाका धुएं के आगोश में समा गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चुराह से टीम मौके पर पहुंची और प्लांट में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन तीसा के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्लांट में लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। गौरतलब है कि इस प्लांट का ग्रामीण विरोध भी जता चुके हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। तहसीलदार चुराह प्रकाश चंद ठाकुर ने बताया कि मधुवाड़ के पास लगाया गया तारकोल प्लांट आग से राख हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की ओर से पटवारी को नुकसान का आकलन तैयार करने के लिए मौके पर भेजा गया है। उधर, तारकोल प्लांट के पार्टनर अब्दुल मजीद ने कहा कि किसी शरारती ने तारकोल प्लांट में आग लगाई है। उन्होंने दावा किया है कि अग्निकांड में उन्हें 16 लाख के करीब नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मामले की तफ्तीश करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें