फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-मंगलेरा रूट पर बस सेवा पांच महीने से ठप

Fri, 06 Feb 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-मंगलेरा मार्ग पर सरकारी बस सेवा पांच महीने से पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे इस रूट से जुड़ी 10 पंचायतों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग क्षेत्र की एकमात्र सरकारी परिवहन सुविधा है, लेकिन बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवाजाही बाधित हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विशाल कुमार, लक्की कुमार, गणेश चौहान, अनिल कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार और रवि कुमार ने बताया कि करीब पांच माह बाद में बस केवल एक दिन चलाई गई। ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक कार्यों के लिए पैदल या निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
बस सेवा बंद होने से भलेई, ब्रंगाल, वांगल, झुटार, मंगलेरा, भलोगी और नड्डल सहित अन्य गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। यह बस प्रतिदिन सुबह छह बजे मंगलेरा से चंबा के लिए रवाना होती थी, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी सफर करते थे। अब विद्यार्थियों, बुजुर्गों और मरीजों को मजबूरी में निजी टैक्सी या मोटरसाइकिल का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनका आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने परिवहन निगम से मांग की है कि इस रूट पर जल्द से जल्द बस सेवा बहाल की जाए, क्योंकि यह क्षेत्र की एकमात्र सरकारी बस सेवा है।
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। बसों की कमी के कारण इस रूट पर सेवा बंद करनी पड़ी थी। जल्द ही इस रूट पर बस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें