चुवाड़ी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चुवाड़ी बस स्टैंड से चंबा-जोत-चुवाड़ी- परवाणू वाया बद्दी रूट पर परिवहन निगम की बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह बस शाम 6:15 बजे चुवाड़ी से परवाणू के लिए रवाना होगी। चंबा से दोपहर 3: 40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:15 बजे परवाणू पहुंचेगी। परवाणू से यह बस शाम 7:15 बजे चंबा के लिए रवाना होगी।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बद्दी और परवाणू में कार्य कर रहे भटियात क्षेत्र के युवाओं की लंबे समय से चल रही मांग को पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गत माह पहले बद्दी- बरोटीवाला औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे भटियात क्षेत्र के युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान युवाओं के द्वारा इस को मांग रखा गया था। उन्होंने कहा कि उसी समय मांग को पूर्ण करने की प्रक्रिया को आरंभ कर दिया गया था। इसके परिणाम स्वरूप आज यहां से निगम की बस को शुरू किया गया है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, एसडीएम पारस अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम शुगल सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।