फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आधा घंटा देर से चली बस, कुछ दूर जाते ही थमे पहिये

Wed, 15 Apr 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-देहरादून रूट की बस सरू के पास खराब होने से 25 यात्री होते रहे परेशान
विज्ञापन

मेकेनिक आने पर दुरुस्त की बस में आई खराबी, एक घंटे तक झेलनी पड़ीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। चंबा से देहरादून के लिए निकली सरकारी बस ने सफर शुरू होते ही यात्रियों की उम्मीदों पर ब्रेक लगा दिया। बस आधा घंटा देरी से चली।
कुछ दूर जाते ही सरू के पास इस में तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इससे बस में सवार यात्रियों को करीब एक घंटे तक परेशान होना पड़ा।
बस अपने तय समय 7 बजे की जगह 7:30 बजे चंबा से रवाना हुई थी। सरू के पास बस खराब होने से यात्री परेशान होते रहे। इसके बाद मेकेनिक आने पर बस में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया गया। इसके बाद बस रूट पर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों में शीतल कुमार, मनोहर लाल, दीप सिंह, राज कुमार, कमल कुमार और विकास कुमार ने बताया कि सरकारी बसों की समय पर जांच और रखरखाव नहीं होने के कारण ऐसी समस्याएं बार-बार सामने आती हैं। सही तरीके से जांच होती तो शायद इस तरह की परेशानी से बचा जा सकता था। लंबे रूट पर इस तरह बस के खराब होने से उन्हें परेशानी होती है। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि बसों की सही से मरम्मत करने के बाद ही रूट पर भेजा जाए। वहीं, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई थी। मेकेनिक को भेजकर बस को ठीक करवा रूट पर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें