फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रास्ते में खराब हो गई बस, पैदल घर पहुंचे मुसाफिर

Fri, 07 Jul 2023 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सरकारी बस में सवार लोगों को बीच रास्ते उस समय नीचे उतरना पड़ गया जब अचानक बस तकनीकी खराबी आने से खराब हो गई। बस के खराब होने के कारण कुछ सवारियों अपने गंतव्यों तक पैदल सफर करना पड़ा तो वहीं कुछ सवारियां टैक्सी से गंतव्यों तक पहुंचीं। शुक्रवार को जब चंबा से दोपहर 12:30 बजे सरकारी बस हिमगिरी के लिए रवाना हुई तो यह बस सलूणी के पास पहुंचने पर खराब हो गई। चालक ने बस को आगे ले जाने का भरसक प्रयास किया लेकिन तकनीकी खराबी आने के कारण बस आगे नहीं जा सकी।
विज्ञापन

इसके चलते चालक ने बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। बस में सफर करने वाले 35 लोगों को अपने सामान को लेकर बस से नीचे उतरना पड़ा। सलूणी से हिमगिरी की दूरी 35 किमी है। इस दूरी को कुछ सवारियों ने पैदल तय किया। निगम की तरफ से सवारियों की सुविधा के लिए समय पर दूसरी बस उपलब्ध नहीं करवाई जा सकी। इससे सवारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। मनोज कुमार, चेत राम, रेखा देवी, सोनिया, मनीष कुमार और अजय कुमार ने बताया कि जिले में सरकारी बसों की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। बसें बीच रास्ते में खराब हो रही हैं। इसके चलते लोग सरकारी बस के बजाय निजी बस में सफर करना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि सरकारी बसों की हालत में सुधार किया जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल कुमार ने बताया कि बस तकनीकी खराबी आने के कारण सड़क के बीच खराब हो गई। बस को दुरुस्त करवाने के लिए मेकेनिकों की टीम वहां भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें