फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाईवे पर भरमौर-नैनीखड्ड तक 70 कब्जों पर चलेगा बुल्डोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट एनएच पर भरमौर से लेकर नैनीखड्ड़ तक 70 कब्जों पर एनएच प्रबंधन का बुल्डोजर चलेगा। एनएच प्रबंधन की ओर कब्जाधारियों को चिह्नित कर नोटिस जारी कर डेडलाइन दे दी है।
विज्ञापन

निर्धारित समय में कब्जों न हटाए जाने पर विभाग कठोर कार्यवाही अमल में लाने के मूड में है। वहीं विभागीय नोटिस मिलने के बाद से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। हालांकि कब्जाधारियों का कहना है कि वे दी गई मियाद के तहत कब्जे स्वयं उखाड़ देंगे।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़कों के इर्द-गिर्द बसे अतिक्रमणकारियों को हटाने संबंधी निर्देश उच्च न्यायालय की ओर से जारी किए गए हैं। आदेशों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसके लिए चेताया गया है। इसी क्रम में भरमौर-पठानकोट एनएच पर नैनीखड्ड से लेकर बनीखेत, भरमौर से लेकर बनीखेत तक एनएच पर दुकानदारी सजाए बैठे दुकानदारों और मकान बना कर रह रहे अतिक्रमणाकारियों की नींदें एनएच प्रबंधन ने उड़ा दी है। प्रबंधन ने सोमवार तक अतिक्रमणों को कब्जे हटाने की मियाद दी है। विभाग ने नोटि
विज्ञापन

स के जरिए साफ किया है कि कब्जाधारियों के स्वयं कब्जे हटाने से उन्हें कम नुकसान होगा। विभागीय बुल्डोजर चलने से उन्हें अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। लिहाजा वे कब्जों को स्वयं हटा लें।
एनएच प्रबंधन के सहायक अभियंता विपुल पुंज ने बताया कि भरमौर से लेकर नैनीखड्ड तक 70 नोटिस जारी कर कब्जाधारियों को कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं। कब्जे न हटाए जाने पर बुल्डोजर से अवैध कब्जे उखाड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें